मद्रास विश्वविद्यालय ने जीता अखिल भारतीय महिला बास्केटबॉल का खिताब

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 52-41 से किया पराजित  खेलपथ संवाद सोनीपत। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल के फाइनल में मद्रास विश्वविद्यालय की टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को 52-41 से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। मेजबान दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्.......

महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी के लिए हुआ टैलेंट सर्च

इन्दौर के एमरल्डहाईट्स स्कूल में प्रारंभ हुआ पहले चरण का चयन ट्रायल खेलपथ संवाद भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शिवपुरी में संचालित महिला क्रिकेट अकादमी में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए टैलेंट सर्च का आयोजन विभिन्न चरणों में शिवपुरी, भोपाल, इन्दौर एवं जबलपुर में किया जाना है। इस टैलेंट सर्च में 14 से 21 आयु वर्ग खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। महिला क्रिकेट अकादमी में इंदौर और उज्जैन संभाग के खिलाड़ियों के लिए टैलेंट सर्च इन्दौर.......

ग्रुप-बी में शीर्ष पर रही म.प्र. हॉकी अकादमी टीम

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) खेलपथ संवाद लखनऊ। लखनऊ में 22 से 28 फरवरी, 2022 तक खेली गयी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-द्वितीय चरण के ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी टीम शीर्ष पर रही। खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर के मध्य हुआ मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। मैच शुरू होने से आखिरी समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और परिणाम ड्रॉ रहा। इस प्रतियोगिता में म.प्र. हॉकी अकादमी टीम तीन जीत और दो .......

राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन सेन ने जीता कांस्य पदक

खेलपथ संवाद भोपाल। ताशकंद के उज़्बेकिस्तान में 24 फरवरी से 3 मार्च, 2022 तक खेली जा रही एशियन फेंसिंग चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन सेन ने कांस्य पदक अर्जित कर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आर्यन सेन ने यह पदक फेंसिंग के ईपी इवेन्ट में हासिल किया। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने फेंसिंग खिलाड़ी आर्यन सेन को एशियन फेंसिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकाम.......

म.प्र. हॉकी अकादमी ने मुम्बई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 13-0 से दी शिकस्त

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) द्वितीय चरण-लखनऊ खेलपथ संवाद लखनऊ। लखनऊ में खेली जा रही खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी और मुम्बई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम के मध्य मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने मुम्बई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 13-0 से करारी शिकस्त दी। पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में में म.प्र. हॉकी अकादमी.......

संग्राम सिंह यादव को जिताओ, यूपी के खेल बचाओ से गूंजा फेफना

सैकड़ों प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के खिलाफ भरी हुंकार खेलपथ संवाद बलिया। शुक्रवार को बलिया जिले की फेफना विधान सभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों के सैकड़ों प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी के खिलाफ प्रचार कर संग्राम सिंह यादव का पक्ष काफी मजबूत कर दिया है। अपने प्रचार में प्रशिक्षकों और खिला.......

मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी और स्पोर्ट्स हॉस्टल भुवनेश्वर मुकाबला बराबर

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) द्वितीय चरण  खेलपथ संवाद भोपाल। खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग के अंतर्गत बुधवार को ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी और स्पोर्ट्स हॉस्टल, भुवनेश्वर के मध्य खेला गया मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा। गौरतलब है कि खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) का दूसरा चरण लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खेला जा रहा है। लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश हॉकी .......

मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने साई-बी को 7-0 से दी शिकस्त

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का दूसरा चरण  खेलपथ संवाद लखनऊ। खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) का दूसरा चरण 22 से 28 फरवरी तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खेला जा रहा है। इस लीग के ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की टीम ने साई-बी की टीम को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से पराजित कर विजयी शुरूआत की। मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की खिलाड़ी साधना सेंगर ने पहले क्वार्टर के छठे मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दि.......

मध्य प्रदेश कुश्ती अकादमी के लिए हुआ फाइनल ट्रायल

खेलपथ संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी के लिए फाइनल चयन ट्रायल सम्पन्न हुए। प्रदेश भर के 40 चुनिन्दा कुश्ती खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शारीरिक दक्षता एवं अन्य योग्यताओं को पूर्ण करने के उपरांत खिलाड़ियों का अंतिम चयन अकादमी के लिए किया जाएगा। खिलाड़ियों का फायनल चयन ट्रायल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक, द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव के मार्गदर्शन में हुआ। उल्लेखनीय है कि अकादमी में चयन के लिए ग.......

खेलो इंडिया तीरंदाजी में सोनीपत ने जीते 24 मेडल

10 राज्यों की टीमों के 250 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा खेलपथ संवाद सोनीपत। तीसरे खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) बहालगढ़, सोनीपत के तीरंदाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 24 मेडल अपने नाम किए। टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय तीरंदाजी संघ ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में 10 राज्यों की टीमों के 250 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। रविवार देर शाम तक तीरंदाजों में कांटे के.......